सिद्धार्थ, जनवरी 28 -- सिद्धार्थनगर। जोगिया ब्लॉक सभागार में पंचायत सहायक संघ के जोगिया ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन जिलाध्यक्ष गोविंद कुमार वर्मा की मौजूदगी में हुआ। इसमें काजल अध्यक्ष, राजेश जायसवाल उपाध्यक्ष, ओमकार महामंत्री, नेहा यादव कोषाध्यक्ष, अभिषेक गुप्त सचिव, चंद्रेश मीडिया प्रभारी, अंजनी यादव उपसचिव, सुमन उपमंत्री मनोनीत की गईं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सभी लोगों को अपने दायित्वों का पालन ईमानदारी से करना होगा। पंचायत सहायक एक महत्वपूर्ण पद है। हमें हमेशा तत्पर रहने की जरूरत है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...