सहारनपुर, जून 23 -- गागलहेड़ी, संवाददाता। प्रेम प्रसंग के चलते आत्मघाती कदम उठाने वाली काजल की मौत के बाद उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। काजल के फूफा नरेंद्र ने उसकी छोटी बहन को पैतृक गांव गांगनौली भेज दिया है। घटना के बाद पूरा परिवार गहरे सदमे में है और घर का माहौल गमगीन बना हुआ है। नरेंद्र ने बताया कि उन्होंने अपने साले की दोनों बेटियों काजल और उसकी छोटी बहन का पालन-पोषण अपनी बेटियों की तरह किया था। करीब दो वर्ष पहले दोनों बहनों को अपने गांव मड़की ले आए थे। उन्होंने बताया कि काजल की मां करीब पांच वर्ष पहले परिवार को छोड़कर चली गई थी, जिसके बाद दोनों बहनों की जिम्मेदारी परिवार पर आ गई थी। नरेंद्र के अनुसार करीब एक वर्ष पहले काजल की शादी गांव सन्दलहेड़ी निवासी राजू के साथ कराई गई थी। लेकिन बाद में उसका अपने पति के मित्र अंकुश ...