दरभंगा, मार्च 23 -- बेनीपुर। कथा के पांचवें दिन नंदजी महाराज ने भगवान राम के बाल क्रीड़ा चर्चा करते हुए काग भुसुंडी की जीवनी के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। कहा कि काक भूसुंडी अपने पूर्व जन्म में ब्राह्मण था। अपने गुरु से श्रापित होकर कौवा का शरीर पाया। महाराजजी ने कहा कौवा के शरीर में ही राम की भक्ति मिली। भक्ति में शरीर नहीं भाव प्रबल होना चाहिए। इसलिए जिस देश में जिस भेश में परिवेश में रहो भगवान का नाम जपते रहो। वृंदावन से पधारे संत राम कुमार दास उपस्थित थे। गायक अजीत पाठक तबला पर, बम बम जाने श्रोताओं को अपने भजन से भावविभोर कर दिया। लोग संगीतमय कथा का आनंद ले रहे हैं। 30 मार्च को होगी पंचायत समिति की बैठकबेनीपुर। पंचायत समिति की बैठक आगामी 30 मार्च को स्थानीय कर्पूरी सभा भवन में बीडीओ प्रवीण कुमार ने बुलाई है। आधिकारिक सूत्रों ...