आगरा, जून 18 -- थाना कागारौल क्षेत्र के ग्राम नगला हीरामन में गुरुवार को अधेड़ महिला का शव पेड़ पर लटका मिलने से सनसनी फैल गयी। पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच शुरू की। गुरुवार अल सुबह 6. 30 बजे सैर करने निकले लोगों ने एक महिला का शव पेड़ पर लटका देखा। उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पीआरवी और कागारौल थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। मृत महिला की पहचान मंजू पत्नी मनोज निवासी नगला हीरामन के रूप में हुई।मंजू के दो बेटे हैं। दोनों की शादी हो चुकी है। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।थानाध्यक्ष अंकुर राठी ने बतया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। सभी...