आगरा, मई 16 -- थाना कागारौल क्षेत्र के गांव मुरकिया में खारी नदी किनारे खेतों की मेड़ों पर खड़े हरे पेड़ों पर बेखौफ होकर कुल्हाड़ी चलाई जा रही थी। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम को देख मौके से एक युवक भाग निकला। एक आरोपी को टीम ने दबोच लिया वन रक्षक हेमेन्द्र सिंह ने थाना कागारौल में दी तहरीर में बताया कि मुखबिर खास से सूचना मिली थी कि गांव मुरकिया में खारी नदी किनारे हरे पेड़ काटे जा रहे हैं। सूचना मिलते ही वह वन दरोगा मुकेश कुमार के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने देखा कि दो युवक खेत की मेड़ से जूली फ्लौरा प्रजाति के हरे पेड़ काट रहे थे। कई पेड़ पहले ही काटे जा चुके थे।वन विभाग की टीम को देखकर दोनों युवक कुल्हाड़ी लेकर भागने लगे। टीम ने पीछा कर पुष्पेन्द्र सिंह निवासी मुरकिया को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी सोनू निवासी नगला कुंवरसेन मौके से फर...