सीतामढ़ी, अप्रैल 23 -- सीतामढ़ी। जिले के कतिपय स्कूलों में मध्याह्न भोजन योजना की हकीकत एक बार फिर सवालों के घेरे में है। नानपुर व बाजपट्टी के तीन स्कूलों की जांच में अनियमितताएं सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। एमडीएम डीपीओ आयुष कुमार ने संबंधित प्रधानाध्यापकों को 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश देते हुए संकेत दिया है कि लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा है कि नानपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय मझौर में निरीक्षण के दौरान कागज व जमीनी आंकड़ों में बड़ा अंतर सामने आया है। विद्यालय में 500 नामांकन के विरुद्ध 334 छात्रों की उपस्थिति दर्ज थी, लेकिन मौके पर मात्र 162 छात्र ही पाए गए। यह भी पढ़ें- बीईओ के जांच में मध्य विद्यालय खैरावेद में एमडीएम में मिली भारी अनियमितता औसत उपस्थिति भी संदिग्ध पाई गई। पोषाहा...