मुरादाबाद, दिसम्बर 31 -- मुरादाबाद। स्कॉलर्स डेन की ओर से बुधवार को संस्थान परिसर में ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा 6वीं से 9वीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रथम स्थान कक्षा 10वीं की इल्मा ताज ने हासिल किया। 8वीं की नविका गर्ग ने द्वितीय स्थान हासिल किया तथा कक्षा 5वीं की इशरा ताज ने तृतीय स्थान प्राप्त कर प्रतिभा का परिचय दिया। स्कॉलर्स डेन समय-समय पर इस प्रकार की सह-शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन करता रहता है, जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...