वाराणसी, मार्च 19 -- वाराणसी। ईरान युद्ध का असर शिक्षण सामग्री पर भी पड़ा है। कागज के रेट में दस फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इसका सीधा असर अभिभावकों और विद्यार्थियों पर पड़ेगा। वाराणसी प्रकाशक संघ के महामंत्री रवि शंकर सिंह ने बताया कि अलग-अलग किस्म के कागज के दाम में हाल के दिनों में लगातार वृद्धि हुई है। मैपलिथो कागज 84 रुपये से 92 रुपये किलो तक पहुंच गया है। वहीं ओरिएंट क्रीमोप का रेट 80 से बढ़कर 91 रुपये किलो हो गया है। आर्ट पेपर का भाव 86 रुपये से 92 रुपये प्रति किलो हो गया है, जबकि नैनी आर्ट पेपर 82 रुपये से 90 रुपये किलो तक पहुंच गया है। उन्होंने मिल संचालकों के हवाले से बताया कि कागज के दाम बढ़ने का सबसे बड़ा कारण रॉ मैटेरियल की कमी और मूल्यवृद्धि है। इसके अलावा माल की सप्लाई में भी दिक्कतें आ रही हैं, जिससे लागत बढ़ रही है।

हिंदी ह...