मुजफ्फरपुर, अप्रैल 19 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। कागज का बंडल थमाकर ठगी करने वाले दिल्ली के गिरोह के दो शातिरों को आरपीएफ ने शनिवार की सुबह जंक्शन के प्लेटफॉर्म एक से गिरफ्तार किया। इनके पास से दो बैंकों के एटीएम कार्ड, एक स्मार्ट फोन के अलावा पांच सौ रुपये लगा कागज का एक बंडल और 45 सौ रुपये नकद बरामद हुआ है।पूछताछ के बाद दोनों को आरपीएफ ने रेल थाना को सौंप दिया। मामले में आरपीएफ अधिकारी के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें नार्थ बेस्ट दिल्ली के भोरगढ़ थाना क्षेत्र के बवाना जेजे कॉलोनी ए-677 के मो. निजामुद्दीन और 968 ब्लॉक एक बवाना जेजे कॉलोनी के मो. मुस्तकिम को आरोपित किया गया है। यह भी पढ़ें- माड़ीपुर से नशाखुरानी गिरोह का दो शातिर गिरफ्तार प्रारंभिक कार्रवाई के बाद रेल पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेशकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया...