मुजफ्फरपुर, मई 7 -- साहेबगंज। ब्लॉक गेट के समीप गुरुवार को बदमाशों ने कागज का बंडल थमा कर महिला से 20 हजार की ठगी कर ली। महदेइयां निवासी मेराज साह की पत्नी रजिया खातून ने थाना में शिकायत की है। उसने पुलिस को बताया कि वह स्टेट बैंक के सीएसपी से 20 हजार की निकासी कर घर लौट रही थी। इसी दौरान दो बदमाशों ने कागज का बंडल रखने के लिए दिया और खर्च करने के लिये कुछ रुपया मांगा, बदमाशों को रुपए देने के लिए गिन ही रही थी कि झपट्टा मारकर 20 हजार रुपया उड़ा लिया और फरार हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...