सिमडेगा, फरवरी 17 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिले के 104 सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लास संचालित है। जहां टीवी आधारित डिजिटल शिक्षण की व्यवस्था है। लेकिन स्मार्ट क्लास की स्थिति कई जगहों पर निराशाजनक है। कागजों में आधुनिक शिक्षा की चमक दिखाई देती है, लेकिन ज़मीनी हकीकत यह है कि कई स्कूलों में डिजिटल बोर्ड वर्षों से बंद पड़े हैं। कहीं बिजली नहीं, कहीं नेटवर्क नहीं, तो कहीं तकनीकी खराबी के कारण स्मार्ट क्लास महज शोपीस बनकर रह गई है। जिले के बोलबा, बांसजोर और जलडेगा प्रखंड के कई स्कूलों में नेटवर्क कनेक्शन नहीं होने से डिजिटल सुविधा अधूरी है। इधर बानो प्रखंड के राउमिव बुमबुल्डा में दीवारों पर टंगे डिजिटल बोर्ड धूल जमा रहे हैं। बच्चों को डिजिटल शिक्षा का लाभ मिलना तो दूर, स्मार्ट क्लास की विधिवत शुरुआत भी नहीं हो सकी है। प्रधानाध्यापिका ओलिव बरज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.