मैनपुरी, दिसम्बर 15 -- जर्जर केबल बदलवाने का ठेका लेने वाली निजी कंपनी के ठेकेदार और इंजीनियर ने बिजली पोल, तार का गबन कर लिया। मामले की जानकारी सामने आने के बाद निर्माण कंपनी के परियोजना प्रबंधक ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मैनपुरी में विद्युत वितरण खंड प्रथम क्षेत्र में आरडीएसएस योजना के तहत जर्जर केबल बदलने का काम कार्यदायी संस्था अशोका विल्डकॉन लिमिटेड द्वारा कराया जा रहा है। अशोका विल्डकॉन लिमिटेड कंपनी के परियोजना प्रबंधक अनिल कुमार ने दन्नाहार पुलिस को तहरीर देकर जानकारी दी कि वर्ष 2023 में काम पूरा कराने के लिए कंपनी ने सिद्धि विनायक इण्टरप्राइजेज जयपुर को काम कराने का आर्डर दिया था। सिद्धि विनायक ने आनंन बाबू उर्फ बंटू को काम कराने और सभी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए अधिकृत किया था। कंपनी के सुपरवाइजर कृष्णप्...