कन्नौज, फरवरी 26 -- कन्नौज। हसेरन विकासखंड के नादेमऊ गांव में मनरेगा के तहत प्रस्तावित कैटल शेड निर्माण में बड़ा घोटाला उजागर हुआ है। जिन 12 कैटल शेडों को कागजों में स्वीकृत और निर्मित दिखाया गया, वे धरातल पर कहीं मौजूद नहीं मिले। करीब 6,98,922 रुपये की धनराशि शेड निर्माण के नाम पर निकाल ली गई, जबकि क्षेत्र में आज भी बेसहारा पशु खेतों और सड़कों पर भटक रहे हैं। घोटाले के छह साल बाद हुई जांच में अनियमितता की पुष्टि होने पर तत्कालीन ग्राम प्रधान, उस समय के सचिव और सेवानिवृत्त तकनीकी सहायक से बराबर-बराबर वसूली की तैयारी है। नादेमऊ निवासी अनुज प्रताप ने नवंबर 2025 में ग्राम्य विकास आयुक्त को शिकायत भेजकर आरोप लगाया था कि कैटल शेड निर्माण के नाम पर सरकारी धनराशि निकाल ली गई। जबकि धरातल पर कोई कार्य नहीं कराया गया। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.