हजारीबाग, मार्च 16 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि। जिले में मार्च महीना शुरू होते ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। तापमान में बढ़ोतरी के साथ पेयजल संकट की आशंका भी बढ़ने लगी है। ऐसे समय में हर घर नल का पानी योजना की जमीनी स्थिति कई जगहों पर संतोषजनक नहीं दिख रही है। कागजों पर योजना तेजी से चलती दिखती है, लेकिन हकीकत में आज भी बड़ी संख्या में लोग चापाकल और बोरिंग पर निर्भर हैं। अभी से कई चापाकल हांफने लगे हैं और हैंडपंप कम पानी दे रहे हैं। कई गांवों में चापाकल बंद होने के कगार पर हैं तो कुछ जगहों पर पहले ही जवाब दे चुके हैं। जिले में हर घर नल जल योजना के तहत कई जगह जलमीनार का निर्माण किया गया, लेकिन मोटर खराब होने या बिजली की समस्या के कारण पानी की आपूर्ति बंद है। कई टंकियां महीनों से खाली पड़ी हैं। कहीं पाइपलाइन बिछी है, लेकिन घर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.