नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- जयपुर में दिवाली से पहले मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की बिक्री के बीच मिलावटखोरों के खेल पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में जयपुर में एक ऐसा मामला सामने आया, जहां लाइसेंस में दर्ज फैक्ट्री का पता खंगालने पहुंची टीम को प्रतिष्ठान बंद मिला। जब टीम ने जानकारी जुटाई तो पता चला कि कारोबार करीब छह महीने पहले ही दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया था। हैरानी की बात यह रही कि नई जगह पर चल रही फैक्ट्री खाद्य विभाग के लाइसेंस में दर्ज ही नहीं थी। खाद्य सुरक्षा टीम ने वीकेआई (विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र) स्थित इस इकाई पर जांच की तो वहां से करीब 2,960 किलो सूजी, मैदा और बेसन सीज कर दिया। दिवाली से पहले चलाए जा रहे 'शुद्ध आहार-मिलावट पर वार' अभियान के तहत एक ही दिन में जयपुर के चार प्रतिष्ठानों पर कार्रवा...