बाराबंकी, फरवरी 12 -- देवा शरीफ। सामुदायिक शौचालयों के संचालन में देवा ब्लॉक में सबसे ज्यादा फर्जीवाड़ा सामने आया है। यहां की अधिकांश ग्राम पंचायतों में बने सामुदायिक शौचालयों में भले ही ताला लटक रहा है, जाने का रास्ता नहीं है, लेकिन कागजों पर सभी का संचालन जारी है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर एडीओं पंचायत ने डीपीआरओ को गलत रिपोर्ट भेज दी। लाखों रुपये खर्च होने के बाद भी इस सुविधा का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। देवा विकास खंड में 88 ग्राम पंचायते हैं। सभी ग्राम पंचायतों में करोड़ों की लागत से सामुदायिक शौचालय करीब पांच-छह वर्ष पहले बनाए गए थे। लेकिन संचालन शुरू नहीं हो सका। ग्राम पंचायत गौरिया में बनाया गया शौचालय बंद पड़ा है। शौचालय में ताले लटक रहे हैं। शौचालय के आगे गोबर के ढेर लगे हैं, टैंक टूट चुके हैं। कागजों पर ग्राम पंचायत करौंदा...