कानपुर, अप्रैल 8 -- जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही का असर एक बार फिर जिले की रैंकिंग पर दिखा है। आईजीआरएस पोर्टल की मार्च माह की रैंकिंग में कानपुर चार पायदान नीचे खिसककर 64वें स्थान पर पहुंच गया है, जबकि फरवरी में सुधार के बाद जिला 60वें स्थान तक पहुंच गया था। मार्च के आंकड़े बताते हैं कि अधिकारियों की कार्रवाई और नोटिस के बावजूद शिकायतों के निस्तारण का फीडबैक संतोषजनक नहीं रहा। जिले को कुल 140 अंकों में से सिर्फ 118 अंक ही मिल सके, जिससे रैंकिंग प्रभावित हुई। मार्च माह में आईजीआरएस पोर्टल पर जिले से कुल 13,437 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से मुख्यमंत्री कार्यालय स्तर से 3816 शिकायतों पर फीडबैक लिया गया, जिसमें 2359 शिकायतकर्ताओं ने निस्तारण को संतोषजनक बताया। 1457 शिकायतकर्ता असंतुष्ट मिले। 140 शिकायतें समय सीमा में निस्तारित न होने...