नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने राजनीति में उतरने का ऐलान करते हुए व्यवस्था के मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि वह ऐसी राजनीति करना चाहती हैं, जिसमें आम लोगों की समस्याओं और उनके साथ हुए अन्याय का हिसाब लिया जाए। दिव्या मित्तल ने कागजों में दबे मामले और सरकारी तंत्र की लापरवाही का जिक्र भी किया। पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल अब आम लोगों से सीधे कनेक्ट करेंगी। इसके लिए वह राजनीति में उतरेंगी। सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर सरकारी तंत्र पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा, 'लोगों ने मुझे कहा कि तुम सब कुछ तो बन गई, अब और क्या बनना है? मुझे आवाज़ बनना है। उन लोगों की आवाज़, जिनकी आवाज़ किसी दफ्तर तक नहीं पहुंच पाती और अगर पहुंच भी जाए तो सुनी नहीं जाती। उन लोगों की तरफ से मुझे अपने देश की आजादी के 8...