भागलपुर, मार्च 12 -- कागजी टोला कहलगांव स्थित कबूतरी स्थान में परिधि संस्था की ओर से स्वतंत्रता सेनानी जुब्बा सहनी की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुनील सहनी ने की। उपस्थित लोगों ने जुब्बा सहनी की तस्वीर पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वार्ड पार्षद योगेंद्र सहनी ने कहा कि जुब्बा सहनी की विरासत हमें संघर्ष की प्रेरणा देती है। उन्होंने बताया कि जुब्बा सहनी का जन्म मीनापुर (मुजफ्फरपुर) में हुआ था और वर्ष 1944 में अंग्रेजों ने उन्हें फांसी दे दी थी। उस समय उनकी उम्र मात्र 38 वर्ष थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.