गाजीपुर, जनवरी 2 -- मरदह, हिन्दुस्तान संवाद। मरदह ब्लॉक रोड निवासी दीपक सिंह की तहरीर पर मरदह पुलिस ने बबलू चौहान निवासी मोहम्मदपुर कुसुम थाना कासिमाबाद और डॉ. नदिमुल्लाह उर्फ नसीमुल्लाह खान के विरुद्ध 6.20 लाख की धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया। दीपक सिंह ने तहरीर में आरोप लगाया है कि मरदह ब्लाक रोड पर उनका खुशी अल्ट्रासाउंड सेंटर निर्माणाधीन है। सेंटर के कागजात सीएमओ कार्यालय गाजीपुर से बनवाने के नाम पर दोनों ने बीस हजार खाते में और छह लाख नगद दिया। कागजात के बारे में दोनों से बात करने और रुपये मांगने पर दोनों ने फंसा कर जिंदगी बर्बाद करने धमकी दी। मरदह थानाध्यक्ष तारावती यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...