भभुआ, जनवरी 6 -- जिला शस्त्र दंडाधिकारी ने अनुज्ञप्तिधारियों को कागजात जमा करने का दिया मौका निर्धारित समय सीमा में दस्तावेज नहीं जमा करने पर अनुज्ञप्ति हो जाएगी रद्द भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला शस्त्र दंडाधिकारी ने कागजात जमा नहीं करने पर 13 लोगों के शस्त्रों का लाइसेंस रद्द करने की सूचना जारी की है। हालांकि इन्हें कागजात जमा करने के लिए अंतिम मौका दिया गया है। जिला प्रशासन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जिला दंडाधिकारी द्वारा स्वीकृत 39 शस्त्र अभिलेखों में से 13 आवेदकों ने अब तक जरूरी दस्तावेज कार्यालय में जमा नहीं किए हैं। प्रशासन ने इन आवेदकों को जल्द-से-जल्द कागजात उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। विज्ञप्ति में बताया गया है कि कुल 39 स्वीकृत आवेदनों में से 18 आवेदकों ने अपने सभी कागजात जमा कर दिए थे, जिसके आधार पर उन्हे...