जहानाबाद, मार्च 2 -- कार में मिली 96 लीटर विदेशी शराब उत्पाद विभाग की टीम ने की कार्रवाई जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता। मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग की टीम के द्वारा सोमवार को कार्रवाई करते हुए एक कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई है। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि जहानाबाद जिला प्रशासन द्वारा शराब माफियाओं के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत एक और बड़ी सफलता हासिल की गई है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में एक कार से कुल 96 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई। कार जिला के काको थाना के क्षेत्र से पकड़ा गया है। इस संबंध में संबंधित धाराओं के अंतर्गत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है तथा आगे की विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम, 2016 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.