जहानाबाद, अप्रैल 13 -- काको, निज संवाददाता। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर सोमवार को काको बाजार में युवाओं ने देशव्यापी आह्वान के तहत आक्रोश मार्च निकालकर सामाजिक न्याय, समानता और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा की मांग बुलंद की। बाबा तेरे सपनों को मंजिल तक पहुंचाएंगे" जैसे नारों के साथ निकले इस मार्च में बड़ी संख्या में छात्र-नौजवान शामिल हुए। आक्रोश मार्च का नेतृत्व इंकलाबी नौजवान सभा के जिला संयोजक डॉ. धनंजय कुमार, सह-संयोजक सुनील कुमार तथा भीम आर्मी के कार्यकर्ता मनीष ने संयुक्त रूप से की। इसमें जिला परिषद सदस्य अजीत मिस्त्री, रवि कुमार, विजय बिंद, नीतीश कुमार और कन्हैया कुमार समेत विभिन्न संगठनों के युवा सक्रिय रूप से शामिल रहे। यह भी पढ़ें- आंबेडकर जयंती पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित मार्च शहीद सुनील कुमार सैनिक के...