जहानाबाद, मई 2 -- काको, निज संवाददाता। नगर पंचायत काको के कई वार्डों में पिछले छह दिनों से ठप पड़ी जलापूर्ति शनिवार की देर शाम बहाल हो गई। पानी की सप्लाई शुरू होते ही प्रभावित लोगों ने राहत की सांस ली। बीते सोमवार से पेयजल संकट झेल रहे नागरिकों की दिनचर्या पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गई थी और उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जानकारी के अनुसार प्रखंड मुख्यालय स्थित सैयद टोला में बने मुख्य जलापूर्ति केंद्र के मोटरपंप के अचानक जल जाने से कई वार्डों में पानी की सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई थी। यह जलस्रोत नगर पंचायत की बड़ी आबादी के लिए पेयजल का प्रमुख साधन है। इसके बंद पड़ते ही लगभग आधी आबादी जल संकट की चपेट में आ गई।
जलापूर्ति की बाधा जलापूर्ति बाधित रहने के दौरान लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए सार्वजनिक हैंडपंपों और आसपास के घरों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.