जहानाबाद, दिसम्बर 16 -- काको, निज संवाददाता। स्थानीय प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और सरकारी कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संचालनकर्ता पूर्व सैनिक एवं समाजसेवी जयंत कमांडो ने बताया कि जानकारी के अभाव में कई ग्रामीण अपने कार्य समय पर नहीं करा पाते या दलालों के चक्कर में फंस जाते हैं। उन्होंने कहा कि इसी कमी को दूर करने के लिए एक टीम का गठन किया गया है, जो हर माह के मंगलवार को सुबह 10 बजे से घोसी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न प्रखंड कार्यालय परिसरों में मौजूद रहकर ग्रामीणों की सहायता करेगी। तय कार्यक्रम के अनुसार माह के पहले मंगलवार को मोदनगंज, दूसरे मंगलवार को काको, तीसरे मंगलवार को घोसी और चौथे मंगलवार को हुलासगंज प्रखंड में टीम मौजूद रहेगी।...