जहानाबाद, फरवरी 7 -- काको, निज संवाददाता पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान के निर्देश पर अपराधियों एवं वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में काको थाने की पुलिस ने अलग- अलग गांवों में छापेमारी कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष शिशुपाल कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर की गई छापेमारी में तेतरिया गांव निवासी मनीष कुमार एवं प्रेमचंद बिंद को गिरफ्तार किया गया है। वहीं बड़की मुरारी गांव से पचु मांझी एवं नारायणपुर मुरारी गांव से क्षत्रवली पासवान को गिरफ्तार किया गया है। चारो अभियुक्तों पर कोर्ट से गैर जमानतीय वारंट निर्गत था जिसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.