मधुबनी, मई 5 -- झंझारपुर। बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना 'सहयोग शिविर' के सफल आयोजन को लेकर मंगलवार को काको पंचायत सरकार भवन में प्रशासनिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य सरकार के अधिकृत विशेष प्रतिनिधि कुमार विनोद (पटना) सहित अनुमंडल पदाधिकारी कुमार गौरव, बीडीओ पंकज दीक्षित एवं अन्य अधिकारियों ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- काको पंचायत में 19 मई को झंझारपुर का पहला 'सहयोग शिविर',सहयोग शिविर की जानकारी अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि झंझारपुर का पहला सहयोग शिविर 19 मई को काको पंचायत में आयोजित होगा। इसके बाद संतनगर और कोठिया पंचायत में भी शिविर लगाए जाएंगे। यह शिविर प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य पंचायत स्तर पर ही आम लोगों की समस्याओं का त्वरित निपटारा करना है, ताकि ...