नई दिल्ली, मई 29 -- तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने गुरुवार (28 मई) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर अपनी ही पार्टी के सांसद कल्याण बनर्जी पर संसद के भीतर अपशब्द कहने और महिला सांसदों के प्रति अपमानजनक व्यवहार करने का आरोप लगाया था लेकिन उनकी चिट्ठी पर अभी तक लोकसभा अध्यक्ष के कार्यालय की तरफ से कोई ऐक्शन नहीं लिया जा सका है। सूत्रों ने बताया कि दास्तीदार की चिट्ठी अभी लोकसभा के महासचिव के टेबल पर ही पड़ी हुई है और संभावना है कि इस पर सोमवार (01 जून) को कार्रवाई हो और उसे हाउस पैनल के पास भेजा जाए। काकोली घोष दस्तीदार की यह शिकायत विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की करारी हार के बाद TMC में बढ़ती तनातनी के बीच आई है, जहां असंतोष और आंतरिक टकराव खुलकर सामने आने लगा है। लोकसभा अध्यक्ष को लिखे पत्र में काकोली ने औपच...