लखनऊ, मार्च 23 -- सर फाइल फोटो है काकोरी, संवाददाता।समदा चौकी के किसान पथ पर उदित खेड़ा के पास रविवार देर रात खड़े डीसीएम में पीछे एंडेवर कार जा टकराई थी। हादसे में कार सवार आठ लोग घायल हो गए थे। कार में आगे बैठे युवक फैसल (30) की इलाज के दौरान मौत हो गई।चौकी इंचार्ज शैलेन्द्र गुप्ता ने बताया कि बंथरा के भटगांव निवासी अधिवक्ता जीशान अनीस की एंडेवर कार से गांव निवासी फैसल, नूर,जीशान, अधिवक्ता हुजैसा, फैजी, दानिश और फजान संग आगरा घूमने गए थे। देर रात सभी घर लौट रहे थे। फैसल कार में आगे बैठा हुआ था। किसान पथ पर देर रात सड़क के किनारे खड़े डीसीएम में पीछे से कार जा टकराई। हादसे में फैसल की तरफ का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाने से फैसल कार में फंस गया। गैस कटर से कार के हिस्से को काटकर बाहर निकाला गया। सोमवार को इलाज के दौरान फैसल की मौत हो ग...