लखनऊ, मार्च 26 -- काकोरी, संवाददाता। समदा चौकी के किसान पथ पर उदित खेड़ा के पास बीते रविवार देर रात हुए हादसे में एक और घायल की मौत हो गई। बीते रविवार को उदित खेड़ा के पास खड़े डीसीएम में पीछे एंडेवर कार जा टकराई थी। इस हादसे में आठ लोग घायल हुए थे। घटना वाली देर शाम को फैसल की इलाज के दौरान मौत हुई थी।ठाकुरगंज के बालागंज निवासी जीशान अधिवक्ता थे। परिजनों ने बताया कि बीते रविवार को जीशन अपने दोस्तों के साथ एंडेवर कार से आगरा घूमने गए थे। वापस आते वक्त किसान पथ पर देर रात सड़क किनारे खड़ी डीसीएम में पीछे से कार जा टकराई। हादसे में कार सवार आठ लोग घायल हुए थे। घटना की शाम को फैसल की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। तब से जीशान भी भर्ती थे। गुरुवार भोर इलाज के दौरान जीशन की मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...