लखनऊ, फरवरी 8 -- लेसा के शकुंतला मिश्रा उपकेंद्र के अंतर्गत ज्ञानेंद्र विहार कॉलोनी में रविवार सुबह एक बेकाबू ट्रक की टक्कर से हाईटेंशन लाइन के 13 बिजली के खंभे गिर गए। इसमें 250 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर का ढांचा भी टूटकर सड़क पर गिर गया। गनीमत रही कि सुबह का समय होने के कारण सड़क पर भीड़ नहीं थी, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। यह हादसा सुबह करीब सात बजे आरडी पब्लिक स्कूल के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक की टक्कर से पहले एक पोल टूटा और एबीसी केबल के भारी खिंचाव के कारण लाइन से जुड़े अन्य 12 पोल भी एक-एक कर गिर गए। इससे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। लगभग दो हजार से अधिक निवासियों को बिना पानी और बिजली के 14 घंटे से अधिक समय तक संघर्ष करना पड़ा। दैनिक कार्यों के लिए लोग पानी की एक-एक बूंद को तरस गए। सूचना मिलते ही...