लखनऊ, मार्च 19 -- लखनऊ, संवाददाता।काकोरी थाना क्षेत्र के कुशमौरा मोड़ के पास घर लौट रहे युवक पर हमला कर मोबाइल व बाइक लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद चारों बदमाश फरार हो गए। घायल होने व एडमिट कार्ड लूटने के चलते गुरुवार को युवक की रेलवे की परीक्षा छूट गयी। इसके साथ ही काकोरी में ही बदमाशों ने मजदूर को माचिस मांगने के नाम पर रोका फिर जानलेवा हमला कर नकदी, मोबाइल व बाइक लूटकर फरार हो गए। काकोरी पुलिस बदमाशों की तलाश में सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।रहीमाबाद के अटेर निवासी सुमित तिवारी (32) गोमतीनगर में किराए के मकान में अकेले रहकर परचून की दुकान में नौकरी करते हैं। साथ ही प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी भी कर रहे हैं। सुमित ने बताया कि गुरुवार को रेलवे की परीक्षा थी। बुधवार रात तबीयत खराब होने के कारण बाइक से पैतृक गांव रहीमाबाद जा...