लखनऊ, मार्च 23 -- काकोरी थानाक्षेत्र के समदा चौकी के पास रविवार देर रात तेज रफ्तार एसयूवी (एंडेवर) सड़क किनारे खड़ी डीसीएम से जा टकराई। हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर काकोरी थाने की पुलिस पहुंची और सभी घायलों को कार से निकाला। वहीं कार में चालक की दूसरी ओर बैठा व्यक्ति फंस गया। पुलिस और फायर कर्मियों ने गैस कटर से गाड़ी काटकर उसे निकाला और सभी घायलों को ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। वहां डॉक्टर ने एक की हालत गंभीर बताई है। काकोरी पुलिस ने बताया कि रविवार देर रात किसान पथ के उदेत खेड़ा के पास तेज रफ्तार एंडेवर कार सड़क किनारे खड़े डीसीएम में जा घुसी। घटना को देखकर लोगों की भीड़ लग गई। इस बीच किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम पर हादसे की जानकारी दी। सूचना पर काकोरी पुलिस और फायर स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस और फायर कर्मियों ने कार...