लखनऊ, दिसम्बर 12 -- काकोरी, संवाददाता। पारा के कुंदन विहार डिप्टी खेड़ा में किराएदार कारपेंटर विजय कुमार लोधी (58) ने घर के पीछे टीन शेड में लोहे के पाइप से रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। सट्टे में हारने के बाद लोगों से लिए गए कर्ज बढ़ने और उसे चुका न पाने पर कारपेंटर अवसाद में था। कार्यवाहक इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि विजय कुमार लोधी ने तनाव और कर्ज से परेशान थे। परिवारीजनों के अनुसार विजय को सट्टा खेलने की लत थी, जिसके चलते कर्जा लगातार बढ़ता चला गया। कई दिनों से विजय शांत रहने लगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...