लखनऊ, अगस्त 9 -- यूपी की राजधानी लखनऊ में तिरंगा यात्रा का रविवार सुबह फ्लैग ऑफ होगा। सुबह 9 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक हजरतगंज व आस-पास के 21 मार्गों का ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। ट्रैफिक के कंट्रोल रूम नंबर 9454405155 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा अन्य डायवर्जन भी है।काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ, ट्रैफिक बदलेगा काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ पर काकोरी शहीद मंदिर में स्थापित शहीदों की प्रतिमाओं पर रविवार को माल्यापर्ण व पुष्पांजली अर्पित की जाएगी। इस दौरान दो मार्गों का ट्रैªफिक सुबह 10 बजे कार्यक्रम समाप्ति तक लागू रहेगा। छंदोइया चौराहे से वाहन मछली मंडी, अंधे की चौकी के बजाए अवंती बाई चौराहा, जेहटा रोड होकर गुजर सकेंगे। हरदोई से लखनऊ की ओर आने वाले वाहन दुर्गागंज चौराहे से दहिने या बाएं होकर गुजर सकेंगे। यह भी पढ़ें- लखनऊ-कानपुर एक्...