अयोध्या, जून 12 -- अयोध्या, संवाददाता। काकोरी ट्रेन कांड के महानायक स्वतंत्रता संग्राम क्रांतिकारी पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की 129वीं जयंती पर अधिवक्ताओं, राजनीतिक दलों आदि ने शहीद उद्यान परिसर में स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। उद्यान में स्थापित ठाकुर रोशन सिंह, अशफाक उल्ला खान और राजेंद्र लहरी की प्रतिमा पर भी किया माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर अधिवक्ता परिषद अवध प्रांत अयोध्या के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित राम प्रसाद बिस्मिल का जन्म 11 जून 1897 को उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में हुआ था। उन्होंने देश की आजादी के लिए हिंदुस्तान पब्लिक संगठन की स्थापना में मुख्य भूमिका निभाई। यह भी पढ़ें- बिस्मिल जयंती पर अमर बलिदानियों को किया नमन बिस्मिल ने अंग्रेजी हु...