मुरादाबाद, दिसम्बर 14 -- मुरादाबाद। एसएस के इंटर कॉलेज में रविवार को काकोरी एक्शन शताब्दी वर्ष आयोजन समिति द्वारा काकोरी के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता डॉक्टर स्वदेश एवं संचालन भावना ने किया। वक्ताओं ने आजादी आंदोलन के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए क्रांतिकारियों के योगदान के महत्व को बताया। नंदराम, विजयपाल सिंह, कपिल, हिमांशी ,श्रद्धा, यतीशका, दक्ष, दिशिता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...