लखनऊ, मार्च 20 -- काकोरी के लालाबाग में गुरुवार को शाम सात बजे बिजली गुल हो गई। इससे बड़े इलाके में अंधेरा छा गया। परेशान उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र से लेकर टोल फ्री 1912 पर शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे घरों में पानी नहीं आया। वहीं अहिबरनपुर उपकेंद्र के गल्ला मंडी में दोपहर 1.30 बजे फीडर में खराबी आ गई। इससे करीब एक घंटे बिजली बाधित रही। वहीं शिवलोक फीडर आधी रात तीन बजे ब्रेकडाउन हो गया। इससे सुबह 4.30 बजे तक बिजली गुल रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.