चाईबासा, जून 21 -- चाईबासा। भारतीय जनता पार्टी सदर प्रखंड द्वारा केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चल रहे अभियान के क्रम में जिला परिषद सदस्य राजश्री बाबरा के नेतृत्व में पंचायत कुर्सी ग्राम कंकूसी प्राथमिक विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान स्कूल परिसर के आसपास एवं चारों तरफ साफ सफाई की गई तथा संग्रह किया गया कचरा को जलाया गया। इस अभियान के दौरान ग्रामीणों को स्वच्छता को लेकर जागरूक किया गया। अभियान में चंद्र मोहन तियू, प्रताप कटियार महतो, जंयती देवगम, मोती देवगम, कुन्ती कुईव सीता देवगमलाला समेत कई लोग थे। यह भी पढ़ें- साफ-सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश यह भी पढ़ें- साफ-सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...