कानपुर, अप्रैल 28 -- कल्याणपुर। काकादेव से 15 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। किशोरी रविवार सुबह करीब सात बजे स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकली थी। लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग न मिलने पर पिता ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर संभावित स्थानों पर किशोरी की तलाश कर रही है। रावतपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि किशोरी की बरामदगी के प्रयास किया जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- किशोरी अचानक घर से हुई लापता, गुमशुदगी दर्ज यह भी पढ़ें- रुद्रपुर से 17 वर्षीय किशोरी लापता

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...