काकादेव में बाइक की टक्कर से वृद्धा की मौत
कानपुर, मई 14 -- कानपुर। काकादेव में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से वृद्धा की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। शास्त्री नगर निवासी 65 वर्षीय प्रवीणा त्रिपाठी बेटे अंकुर और अनूप के साथ रहती थी। बेटों ने बताया कि बुधवार दोपहर मां हैलट अस्पताल दवा लेने गई थी। रास्ते में पुल के नीचे वह सड़क पार कर रही थी। तभी तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए हैलट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने पुलिस पर आरोपित चालक को छोड़ने का आरोप लगाया। काकादेव थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पर लगाए जा रहे आरोप निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.