काकरोच जनता पार्टी की सदस्यता लेने से मना करने पर डॉक्टर को पीटा
मऊ, जून 5 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली अंतर्गत नगर क्षेत्र के मझवारा मोड़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में ईसीजी कराने आए युवक ने अपने आप को काकरोच जनता पार्टी का पदाधिकारी बताते हुए डॉक्टर से सपोर्ट करने को कहा। चिकित्सक द्वारा मना करने पर युवक ने चिकित्सक को मारपीट कर घायल कर दिया और सामान क्षतिग्रस्त कर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना से आक्रोशित अस्पताल के चिकित्सक एवं स्टाफ कोतवाली पहुंच गए और कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।गाजीपुर जनपद के बरेसर थाना अंतर्गत अलावलपुर अफगा के मूल निवासी व कोतवाली अन्तर्गत मझवारा मोड़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर सरकारी चिकित्सक के रूप में तैनात डॉ.हरिश्चन्द्र जायसवाल पुत्र राजेन्द्र प्रसाद जायसवाल ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। यह भी पढ़ें- कॉकरोच जनता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.