काकरघाटी में ट्रैफिक ब्लॉक चार को
दरभंगा, अगस्त 1 -- दरभंगा। पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल की ओर से आगामी चार अगस्त को काकरघाटी यार्ड में फुट ओवरब्रिज गर्डर लॉन्चिंग की जाएगी। इसके लिए 11:20 बजे से 15:15 बजे तक ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया जाएगा। रेल प्रशासन ने यह स्पष्ट किया है कि ये ब्लॉक यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिए जा रहे हैं। इन कार्यों के पूर्ण होने के बाद प्लेटफॉर्मों के बीच आवागमन अधिक सुरक्षित एवं सुगम होगा, भीड़भाड़ में कमी आएगी, परिचालन क्षमता बढ़ेगी, ट्रेनों के समयपालन में सुधार होगा तथा भविष्य में अधिक ट्रेनों के संचालन का मार्ग भी प्रशस्त होगा। यह भी पढ़ें- फुट ओवर ब्रिज गर्डर लॉन्चिंग को लेकर चार को बाधित रहेगी ट्रेनें काकरघाटी यार्ड की लाइन संख्या एक, दो, तीन व चार पर फुट ओवरब्रिज गर्डर लॉन्चिंग होगी। यह ब्लॉक ट्रेन संख्या 13212...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.