मुजफ्फर नगर, मार्च 27 -- शाहपुर। थाना क्षेत्र के गांव काकड़ा में बाइक सवार महिला की बाइक से गिर जाने से मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि ग्रामीणों ने घायल महिला को उपचार हेतु सामुदायिक केंद्र पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित किया है। वही कई दिन पूर्व कस्बे में नगर पंचायत के निकट एक गड्ढे में बाइक सवार महिला गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी। मेरठ में उपचार के दौरान महिला की भी मौत हो गई। गांव कसेरवा निवासी सलीम अपनी पत्नी अंजुम को बाइक से लेकर मुजफ्फरनगर से गांव लौट रहा था, जब वह गांव काकड़ा में पहुंचे तो अचानक से महिला बाइक से नीचे गिर पड़ी। इस दौरान महिला के सिर में चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोग महिला को लेकर स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुंचे थे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, कई दिनों पूर्व क्षेत्र के गांव सोरम निवासी ...