मुजफ्फर नगर, मई 5 -- मोरना। पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने मोरना ब्लॉक के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में ग्राम प्रधानों से काऊ सेंचुरी में पशुओं लिए भूसे की व्यवस्था का आह्वान किया। इस दौरान ब्लाक प्रमुख सहित दर्जनों ग्राम प्रधान मौजूद रहे। सोमवार को मोरना ब्लॉक के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने पुरकाजी क्षेत्र के गांव तुगलकपुर कम्हेडा में स्थित काऊ सेंचुरी में पशुओं के लिए भूसे की व्यवस्था करने का आह्वान करते हुए कहा कि गोमाता की सेवा ही सच्ची सेवा है। हम सभी को मिलकर गोमाता के लिए चारे का प्रबंध करना चाहिए, जिससे कोई भी पशु चारे के लिए भूखा न रह सके। यह भी पढ़ें- अभियान में मिला 471 कुंतल भूसा ब्लॉक प्रमुख अनिल राठी ने कहा कि गोमाता की सेवा करने से मन को शांति मिलती है। हम सभी को एकजुट हो...