प्रयागराज, अप्रैल 10 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। कुलभास्कर आश्रम पीजी कॉलेज में मिशन शक्ति फेस-5 के तहत छात्र-छात्राओं के मानसिक स्वास्थ्य पर व्याख्यान एवं मनोवैज्ञानिक काउंसिलिंग सत्र आयोजित हुआ।अनामिका सिंह, प्रीति जायसवाल और ऋचा उपाध्याय ने तनाव, आत्मविश्वास, एंगर मैनेजमेंट और भावनात्मक समस्याओं के समाधान पर विस्तार से चर्चा की। छात्र-छात्राओं को साइकोलॉजिस्ट और साइकैट्रिस्ट में अंतर भी समझाया गया। प्राचार्य प्रो. गीतांजलि मौर्य आदि मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...