उन्नाव, मार्च 1 -- उन्नाव। एसएसपी जय प्रकाश सिंह के कुशल निर्देशन में जिले के विभिन्न थानों पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क से पति-पत्नी के 19 विवादित जोड़ों की रविवार काउंसलिंग करवा कर उन्हें सकुशल विदा किया गया। अभियान के तहत परिवार परामर्शदाताओं और महिला हेल्पडेस्क की टीम ने दंपतियों को बुलाकर उनकी समस्याएं सुनीं, आपसी गलतफहमियां दूर कीं और शांतिपूर्ण समाधान निकालते हुए परिवारों को टूटने से बचाया। काउंसलिंग के बाद सभी जोड़ों ने बिना विवाद साथ-साथ रहने का संकल्प लिया। इस दौरान महिला थाना व सोहरामऊ से चार-चार जोड़े, औरास और बांगरमऊ से तीन-तीन जोड़े, हसनगंज से दो जोड़े तथा गंगाघाट, कोतवाली सदर व सफीपुर से एक-एक जोड़े शामिल रहे। इस मौके पर प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र समिति डॉ. आशीष श्रीवास्तव, डॉ. अबसार अली, डॉ. सगीर अहमद सहित पुलिस टीम-प्रभारी न...