रायबरेली, मई 16 -- रायबरेली। अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापक परीक्षा वर्ष 2021 के संशोधित परीक्षा परिणाम में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का विद्यालय आवंटन कर सत्यापित सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह ने बताया है कि शिक्षा निदेशक के निर्देश के अनुपालन में अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में चयनित अभ्यर्थी की काउंसलिंग 19 को महिला व 20 मई को पुरुष की होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...