रामगढ़, जनवरी 22 -- रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत परिवहन कार्यालय, रामगढ़ में हिट एंड रन मुआवजा योजना को लेकर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मोटर वाहन निरीक्षक मोनू मृणाल और विपुल उरांव की उपस्थिति में आमजनों को हिट एंड रन मुआवजा योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। काउंसलिंग के दौरान बताया गया कि सड़क दुर्घटना में हिट एंड रन की स्थिति में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को 50 हजार रुपए औश्र मृत्यु की स्थिति में पीड़ित परिवार को 2 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान करने का प्रावधान है। इस योजना का उद्देश्य दुर्घटना पीड़ितों और उनके परिजनों को त्वरित राहत प्रदान करना है। मोटर वाहन निरीक्षकों ने लोगों को आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, एफआईआर, मेडिकल रिपोर्ट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट (मृत्यु की स्थिति मे...