काउंसलिंग में अव्यवस्थाओं को लेकर एबीवीपी ने विधि विभागाध्यक्ष का घेराव किया
बरेली, जुलाई 23 -- एबीवीपी महानगर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय के विधि विभाग में हो रही प्रवेश काउंसिलिंग के दौरान व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर विभागाध्यक्ष का महानगर सहमंत्री रवि प्रताप के नेतृत्व में घेराव किया। हंगामा कर रहे कार्यकर्ताओं का कहना था कि काउंसिलिंग के दौरान छात्रों को अनावश्यक रूप से इधर-उधर भटकाया जा रहा था तथा लंबे समय तक विभाग के बाहर तेज धूप में खड़ा रहने के लिए मजबूर किया जा रहा था। पर्याप्त व्यवस्था एवं स्पष्ट सूचना के अभाव में छात्र-छात्राओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.